Breaking News

अवैध रूप से संचालित थैलाछाप’ क्लीनिकों नर्सिंगहोमो पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Spread the love

अवैध रूप से संचालित थैलाछाप’ क्लीनिकों नर्सिंगहोमो पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई की तैयारी ।

सहसवान, बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने सहसवान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे ‘थैलाछाप’ क्लीनिकों और नर्सिंग होमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन अवैध स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ आए दिन मिल रही शिकायतों को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।
क्षेत्र में ऐसे कई क्लीनिक और नर्सिंग होम बिना किसी वैध लाइसेंस या उचित चिकित्सा योग्यता वाले व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। इन केंद्रों पर न तो प्रशिक्षित स्टाफ है और न ही आवश्यक चिकित्सा उपकरण, जिससे मरीजों को अक्सर गलत इलाज या अधूरी चिकित्सा सुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही ऐसे सभी अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे क्लीनिकों को सील भी किया जा सकता है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!