Breaking News

उसहैत की होनहार स्वालेहा हसन का एमबीबीएस में चयन, नगर व कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

उसहैत। कस्बे के अहमद हसन इण्टर कॉलेज की पूर्व छात्रा और उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन नवाब हसन की भतीजी स्वालेहा हसन ने ऑल इंडिया 27,184 रैंक हासिल कर आटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, अमेठी (एमबीबीएस) में चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार व पूरे कस्बे में हर्षोल्लास का माहौल है।
छात्रा की सफलता पर अहमद हसन इण्टर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. काविश एवं समस्त विद्यालय प्रशासन ने पूर्व छात्रा स्वालेहा हसन को फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एमबीबीएस में चयनित स्वालेहा हसन ने कहा कि उनकी इस कामयाबी में पिता तसब्बर हुसैन और माता शहनाज हुसैन का निरंतर सहयोग व प्रेरणा रही है। उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व संभ्रांत लोगों द्वारा भी स्वालेहा हसन का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कस्बे की बेटी की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं में भी पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण |

Spread the loveबिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए …