बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोमांचक मुकाबलों के साथ मेले का भव्य समापन भी हो गया।
दंगल में मोहित पटेल ने 2,100 रुपये के पुरस्कार वाली विशेष कुश्ती कराई, जो अजीम अली (कछला) और देशराज (अकसौली) के बीच कांटे की टक्कर के साथ लड़ी गई। वहीं, दंगल की फाइनल कुश्ती महिपाल पटेल द्वारा 5,100 रुपये के नकद पुरस्कार व शील्ड के लिए कराई गई, जिसमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी बदायूं के विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस मौके पर मेला कमेटी के रूम सिंह पहलवान, अवनेश ‘टिंकू’, ऋतुराज सिंह, गिरीश सिंह और राजपाल यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat