Breaking News

बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत: सांसद आदित्य यादव ने जताया दुख

Spread the love

कछला घाट पहुंचकर निजी सचिव ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं। बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जनपद बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत और 19 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से पूरे जनपद में गहरा शोक व्याप्त है। इस हृदयविदारक हादसे पर बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं प्रकट की हैं।
सांसद आदित्य यादव के निर्देश पर उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी मंगलवार को कछला गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने कछला घाट पर संपन्न हुई अंत्येष्टि में शामिल होकर हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांसद की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुख और संकट की इस कठिन घड़ी में सांसद आदित्य यादव तथा पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय व अपार दुख सहन करने का संबल प्रदान करें। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी 19 श्रद्धालुओं के समुचित इलाज और उनके शीघ्र व पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन कटान ने बढ़ाई तबाही की रफ्तार

Spread the loveउसहैत। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने लगा है, लेकिन पानी कम होते …