Breaking News

बेकरी स्वामी से महिला ने की अभद्रता, एसएसपी से शिकायत

Spread the love

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव भुण्डी निवासी एक महिला ने नगर के बेकरी स्वामी से गाली गलौज करते हुए उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी है। इससे परेशान होकर बेकरी स्वामी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या चार निवासी मुन्ने अली वार्ड में ही बिस्किट की बेकरी चलाते हैं। आरोप है कि 23 जुलाई को क्षेत्र के गांव भुण्डी निवासी मैनाज नाम की महिला शाम करीब आठ बजे बेकरी पर आई। उसने बेकरी स्वामी से पूछा कि मुकीम की मां कहां है जिस पर उन्होंने कहा कि यहां नहीं है। इसी बात पर महिला गाली गलौज करते हुए चप्पल मारने की बात कहने लगी, साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बेकरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें घटना की पूरी वीडियो कैद हो गई है। इसी दौरान मौके पर पड़ोस के नजमा, शाहरूख, चांदतारा, समीर, मोहम्मद उमर आदि बहुत से लोग आ गये जिन्होंने मामला शांत कराया। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र देकर आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी को बताया कि आरोपी महिला पूर्व में दो लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुकी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!