Breaking News

घर से बुलाकर लेकर गए युवक की हत्या , लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी ।

Spread the love

घर से बुलाकर लेकर गए युवक की हत्या , लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी ।

दातागंज । थानाक्षेत्र दातागंज कोतवाली के ग्राम जयपालपुर में में समरपाल गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते हैं , जिनके अन्य एक बेटे ने थाना पुलिस को एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को मेरा भाई प्रदीप और मेरी मां घर पर ही थे , तभी शाम के 7 बजे गांव के श्यामू पुत्र गणपत सिंह, सुभाष पुत्र जगत पाल कश्यप, जमुना पुत्र करन सिंह, सुधीर पुत्र गनपत सिंह, शेरू पुत्र करन सिंह जो कि घर से मेरे भाई को बुलाने आए थे तब मैने ओर मेरी मां ने उनसे पूछ की क्या काम है तो वह बोले कि बस अभी छोड़ जाएंगे, मन करने के बाद भी मेरे भाई प्रदीप को साथ में बुलाकर ले गए, जब प्रदीप बहुत देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन करी गई, तभी गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि प्रदीप की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश गांव के बाहर पश्चिम दिशा में खेत में पड़ी मिली है, वहीं लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई , मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, श्यामू सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दातागंज कोतवाल द्वारा बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है विवेचना हो रही है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!