ग्राम दौलतपुर में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचने से ग्रामीण गंदगी से परेशान , उच्च अधिकारियों से सांठगांठ कर वेतन निकाल लेता है सफाई कर्मचारी
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए मोटी रकम खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर कई वर्षों तक झाड़ू लगाने गांव में नहीं पहुंचते ।
ऐसा ही मामला बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र विकास खंड आसफपुर परिक्षेत्र के गांव दौलतपुर का प्रकाश में आया है जहां संबंधित सफाई कर्मी पिछले कई साल से गांव में सफाई करने नहीं पहुंचता ।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित सफाई कर्मी गांव दौलतपुर में काफी समय से सफाई करने नहीं जाता है और उच्च अधिकारियों की मिली भगत के चलते सफाई कर्मचारी हर महीने वेतन निकालकर अपनी जेब गर्म कर लेता है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित सफाई कर्मचारी को सत्तासीन पदाधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है लिहाजा सफाई कर्मचारी गांव में सफाई करने नहीं पहुंचता है जिससे गांव के मुख्य रास्तों व नालियों में बेशुमार गंदा पानी व कीचड़ भरी पड़ी है जिससे गांव में तरह तरह की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat