Breaking News

गूंजते ‘ॐ नमः शिवाय’ और रुद्र मंत्र घर को वरदानों से करते हैं परिपूर्ण

Spread the love

रुद्राभिषेक से बरसती है शिव की कृपा, आती है सुख-समृद्धि : संजीव

– गूंजते ‘ॐ नमः शिवाय’ और रुद्र मंत्र घर को वरदानों से करते हैं परिपूर्ण

बदायूं : श्रावण मास के पावन पर्व पर सिद्धि श्री सर्वेश्वर धाम मंदिर कौल्हाई में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव को दुग्ध, दही, देशी घी, शहद और शर्करा से स्नान कराकर शिव कृपा की कामना की। आत्मीय परिजनों और भक्तों ने भगवान शिव को मेवा, मिष्ठान, ताजे फल, बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर महादेव का अलौकिक श्रृंगार किया। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सौहार्द्र बढ़ता है। जल, दूध, घी और मधु से किया गया अभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करता है। मन की अशांति को मिटाकर शांति प्रदान करता है। आंगन में गूंजते ‘ॐ नमः शिवाय’ और रुद्र मंत्र घर को वरदानों से परिपूर्ण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना देते हैं।
मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के दौरान वातावरण में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार ने माहौल को पूर्णत भक्तिमय बना दिया। मुख्य यजमान डा.सोहनपाल और डा.ओमेंद्र पाल ने सपत्नीक पूरे श्राद्ध भाव से रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति में लीन होकर कल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में आस्था और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव भक्तों, साधु संतों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजकुमार, सौरभ पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!