Breaking News

ब्लूमिंग डेल स्कूल में नशा मुक्ति, विधिक जागरूकता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

*ब्लूमिंग डेल स्कूल में नशा मुक्ति, विधिक जागरूकता और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

ब्लूमिंग डेल स्कूल, बदायूं में आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना था। यह कार्यक्रम *जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं एवं महिला कल्याण विभाग, बदायूं* के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूं) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ड्रग इंस्पेक्टर श्री लव कुश एवं प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री रवि कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने “Say No to Drugs” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, वहीं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर भी बनाए गए।
न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और विधिक सहायता के विषय में जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में सामाजिक जागरूकता और आत्मबल का विकास हो सके।
इस आयोजन में विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती पम्मी मेहंदी दत्ता एवं प्राचार्य श्री संजीव राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं का सम्मान कर उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
ब्लूमिंग डेल स्कूल का यह प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और ज़िम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

### PET परीक्षार्थियों के मददगार बने सद्भावना मंच के कार्यकर्ता

Spread the love100 अभ्यर्थियों के ठहरने और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की बदायूं। उत्तर प्रदेश …