जिला संयोजक उमेश चंद शर्मा व विधि संयोजक अरविंद गुप्ता के निर्देशन में जिला बीज व्यापार संघ की कार्यकारिणी का गठन = आज दिनांक 28. 7.25 को जिला बीज व्यापार संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए जिला संयोजक उमेश चंद्र शर्मा व अरविंद गुप्ता के निर्देशन में निम्न दायित्व सौंपे गए जिला अध्यक्ष श्री
विपिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री आशु गर्ग, जिला महामंत्री आदित्य कुमार गुप्ता, जिला मंत्री सुमित गुप्ता ,कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, संरक्षक श्री विनीत शर्मा व हर प्रसाद मौर्य व अन्य संयोजक सदस्य गण श्री संजीव साहू ,यश गुप्ता,सर्वेश गुप्ता, विशन मौर्य ,श्री प्रमोद गुप्ता,आदि । उमेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब बीज व्यापारी किसान हित में समर्पित रहते हुए राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन समय-समय पर कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है जिसका निदान हेतु हमारा संगठन निरंतर प्रयास करता रहा है आज हम सब अपने संगठन का नया रूप दे रहे हैं ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा मुझे अध्यक्ष का दायित्व देकर एक बार पुन: सेवा का अवसर दिया है मैं अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए जनपद के बीज व्यापारियों की समस्याओं के निदान के साथ एक आदर्श आयाम प्रदान करूंगा। नवनिर्वाचित महामंत्री आदित्य कुमार गुप्ता ने कहा मैं सभी बीज ब कीटनाशक व्यापारियों से अपील करता हूं किअति शीघ्र संगठन की सदस्यता ले ताकि हम सब का प्रयास कृषि उत्थान में आप सबके सहयोग से सुगमता से बना रहे ।विधि संयोजक अरविंद गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य एक ऐसे मंच की स्थापना है कि सभी का साथ मधुर व्यवहार व सामंजस्य के साथ मूलवान सिद्धांत स्थापित हो।