Breaking News

रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली से हो रहा अवैध खनन

Spread the love

– रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली से हो रहा अवैध खनन

जनपद बदायूं के थाना कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवा में अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद यहां खुलेआम जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से खेतों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

यह अवैध खनन दिन में 9 बजे से लेकर रात ढलते ही और भी तेज़ हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अब तक न तो खनन विभाग और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की है।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कई बार खनन निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।

इससे सवाल उठता है कि आखिर सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है? क्या प्रशासनिक चुप्पी मिलीभगत का संकेत दे रही है?

स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!