Breaking News

घरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी पर लटक कर दे दी जान

Spread the love

घरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी पर लटक कर दे दी जान।

फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में गृह कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ससुर ढाकन लाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ नीलेश मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने भी घटना का मौका मुआयना किया है।
जानकारी के मुताबिक गांव कुरतरा निवासी सूरज पाल की शादी करीब पांच वर्ष पहले थाना भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी मोरपाल गंगवार की बेटी बेबी से हुई थी।ससुर ढाकन लाल ने बताया मंगलवार को सुबह सूरज पाल और वह रोज की तरह मजदूरी करने चलें गए।घर पर बेबी अकेले थी।सास, नन्द दूसरे मकान में थी।पति से किसी बात को नाराजगी के चलते बेबी ने अकेले देख गले में रस्सी का फंदा लगाकर खपरैल के गेट की दीवार से झुलकर आत्महत्या कर ली।परिजनों की सूचना पर जब वह पहुंचे तब बेबी को उतार लिया था।बताया उनके चचेरे भाई ने बेबी के पिता को सूचना दी।जिस पर कई दर्जन लोग गांव पहुंच गए। ढाकन लाल के द्वारा शाम को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दूसरी तरफ पिता मोरपाल गंगवार ने भी पुलिस को गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।देर शाम को सीओ नीलेश मिश्रा,थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह घटना स्थल को देखा है।नायब तहसील दार और दरोगा मांगेराम ने पंचनामा रिपोर्ट भरी थी।फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!