Breaking News

नन्हे मुन्हे बच्चों ने मनाया पिंक कलर डे

Spread the love

*नन्हे मुन्हे बच्चों ने मनाया पिंक कलर डे*
बिल्सी: बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज पिंक कलर डे मनाया गया। यह किंडरगार्टन के बच्चों के लिए एक मजेदार और रंगीन आयोजन था | इस मौके पर सभी बच्चों ने पिंक कलर की पोशाक धारण की, वहीं शिक्षक भी पिंक रंग में रंगे नजर आये। पिंक डे के दिन कक्षाओं को पिंक रंग की आकृतियों से सजाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कविताये सुनाई व गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। सभी नन्हे मुन्हे बच्चों व अध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ ‘‘पिंक डे” मनाया।
इस अवसर पर पिंक रंग की महत्वता दिखाने के लिए प्राकृतिक रूप से मिलने वाली पिंक रंग की वस्तुएं, फलों एवं पक्षियों आदि को दिखाया गया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को पिंक कलर की जानकारी देते हुए बताया कि गुलाबी रंग न केवल सौभाग्य का प्रतीक है, बल्कि इसकी शोभा हर रंग से न्यारी है। गुलाबी रंग को पूरे संसार में प्यार का प्रतीक माना जाता है। खिले हुए गुलाब की तरह यह रंग सबको आकर्षित कर ही लेता है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों गुलाबी रंग के वारे में बताते हुए कहा गुलाबी रंग आंखो को शीतलता प्रदान करता है। वातावरण में ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग मन में भी कोमल भावनाओं का संचार करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में सृजनात्मकता, टीम वर्क, आत्म-विश्वास और प्रतिस्पर्धा का विकास होता है तथा बच्चों को रंगों को पहचानने में आसानी भी होती है।
इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!