Breaking News

8,57,000/- धनराशि में से 4,31,000/- रुपये की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुये वापस करायी

Spread the love

*शिकायतकर्ता के साथ कुल 8,57,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी 8,57,000/- धनराशि में से 4,31,000/- रुपये की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुये वापस करायी गयी।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता सौरभ ग्रोवर नि0 श्रीरामनगर कालोनी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 06/06/2025 को 8,57,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी आवेदक सौरभ ग्रोवर उपरोक्त द्वारा साइबर क्राइम थाना जनपद बदायूँ उपस्थित आकर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करायी गयी जिसकी शिकायत संख्या – 33106250064352 तथा साइबर क्राइम थाने पर पंजीकृत Fir No. 04/2025 धारा 318 (4) व 66 डी IT ACT है जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 8,57,000/- धनराशि में से 4,31,000/- धनराशि को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा जारी आदेश दिनांक 17.06.2025 भी सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है जिसमें आवेदक के खाते में आज दिनांक 30.07.2025 को फ्राड की गयी धनराशि 8,57,000/- रुपये मे से 4,31,000/- वापस आ गये है।

*टीम के सदस्य-*
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, मय टीम थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ।

*साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-*
* लोन/गेम एप के मकडजाल से बचें
* पैसे के लालच में अपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
*
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा वाट्सएप स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं.अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें।

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।

किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।

* ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करें


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!