Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवार टूटने से बचाए

Spread the love


पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 41 फाइलें लगाई गयीं। 30 फाइलों में काउंसलिंग की गयी, जिनमें से 2 फाइलों में समझौता कराया गया, 5 फाइलें निरस्त की गयीं तथा 23 फाइलों में अग्रिम तिथि दी गयी। जिन दो फाइलों में समझौता कराया गया उनके दोनों पक्षों को काउंसलर्स द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया व उनकी बातों पर विचार किया गया तथा दोनों की आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
जिनमें एक पक्ष मौजूद रहा उन्हें अग्रिम तिथि दी गयी तथा दूसरे पक्ष को अग्रिम तिथि की सूचना दी गयी।
इस दौरान काउंसलर्स अशोक खुराना, प्यारे सिंह यादव, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, एस.डी. शर्मा, भीमसेन सागर, गिरधारी सिंह राठौर व जितेन्द्र महाजन उपस्थित रहे। इनके अलावा म.उ.नि.माया देवी, म.कां. 610 राखी, म. कां. 1501 स्वाति, म.का.1463 स्वाति एवं सिसौदिया मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!