Breaking News

सरकार स्कूल बंद करती रही, तो सपा आंदोलन करेगी

Spread the love

समाजवादी पार्टी के नेता,लोक सभा में मुख्य सचेतक व सांसद मा0 धर्मेंद्र यादव ने आज लोकसभा में उत्तर प्रदेश सरकार पर शिक्षा के क्षेत्र में गरीब, दलित, मजदूर, किसान और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को वंचित करने का गंभीर आरोप लगाया,उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि “जिस समाज को कमजोर करना हो, उसे शिक्षा से वंचित कर दो,” उसी को चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 1,26,012 स्कूल बंद कर चुकी है और 5,000 स्कूलों का मर्जर कर दिया गया है।
उन्होंने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की कानूनी जिम्मेदारी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में गजब का सामंतवाद चल रहा है, जहां 2 लाख से अधिक शिक्षक भर्तियां रोकी गई हैं, जबकि दूसरी ओर 27,000 से ज्यादा शराब की दुकानें खोली गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा के लिए बजट में केंद्र का पैसा शामिल है, फिर भी डबल इंजन सरकार इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है और आपस में ही टकरा रही है।गरीबों,वंचितों,पिछड़ों,दलितों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के इस कुत्सित प्रयास को उत्तर प्रदेश का जन मानस स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव ने पीडीए पाठशाला शुरू करने की घोषणा की है, ताकि गरीब बच्चों को शिक्षा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार स्कूल बंद करती रही, तो सपा आंदोलन करेगी परन्तु किसी भी कीमत पर स्कूलों को बंद नहीं होने देगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!