Breaking News

बिल्सी के शिवम वाष्र्णेय को एमटेक में मिला गोल्ड मेडल

Spread the love

बिल्सी के शिवम वाष्र्णेय को एमटेक में मिला गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने झारखंड में किया सम्मानित

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी व्यापारी चेतन प्रकाश वाष्र्णेय के पुत्र शिवम वाष्र्णेय को एमटेक कंप्यूटर सांइस में गोल्ड मेडल से देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया। शुक्रवार को झारखंड के धनवाद की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित दीक्षा समारोह में उनको यह सम्मान मिला है। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन समेत संस्थान के कई अधिकारी मौजूद रहे। शिवम वाष्र्णेय की माता मधु वाष्र्णेय एक सफल गृहणी और पिता तहसील रोड पर इलैक्ट्रीकल्स की दुकान का संचालन करते है। शिवम वाष्र्णेय ने पिता चेतन प्रकाश वाष्र्णेय ने उनके पुत्र ने नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिटए की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह शुरु से एक मेधावी छात्र रहा। उसके बाद झारखंड के विलासपुर से बीटेक किया। उसके बाद धनवाद की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से एमटेक परीक्षा को गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण किया है। बताते है शिवम वाष्र्णेय पहला छात्र है जिसे देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। अब उनका चयन भारतीय इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड गाजियाबाद में वैज्ञानिक के रुप में हो गया है। उनकी इस सफलता से परिवार और नगर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!