हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को भाजपाइयों ने मंडल कार्ययोजना बैठक आयोजित की
आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन गुरुवार को स्थानीय विकास खंड स्तर पर ” हर घर तिरंगा ” अभियान को वृहद पैमाने पर सफल बनाने को विकास खंड आसफपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्य योजना बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक में मचासीन मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता , राकेश कुमार दीक्षित , अधिवक्ता अजय कुमार पाराशरी , अजय कटिया , योगेश कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी , अभय सिंह यादव , प्रतुल कुमार राठौर , मनोज कुमार गुप्ता , बलराम सिंह यादव , सर्वेश शर्मा , हंसमुखी मौर्य , अमित कुमार दीक्षित , देवेंद्र कुमार पाठक ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को रणनीति तैयार की ।
इस बैठक की रणनीति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 10 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की जिसमें स्थानीय पूर्व प्रधान वाला मिश्रा के आवास से चलकर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर कालेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित स्वर्गीय त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की जाएगी
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए इस बैठक में नितेश कुमार शर्मा , विजय पाल यादव , संतराम मिश्रा , वृक्ष राज , प्रमोद कुमार , शिवम् पाराशरी , अजय पाल , मनोज पाठक , सचिन यादव , अरविंद यादव , चंद्र प्रकाश मिश्रा , संजीव कुमार शर्मा , शिवम् शंखधार आदि मौजूद रहे ।
इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की ।
इस कार्यक्रम का संचालन विंकल शर्मा ने किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 🙏🙏
Budaun Amarprabhat