Breaking News

श्याम परिवार ने बहनों को चलाई फ्री बस सेवा

Spread the love

श्याम परिवार ने बहनों को चलाई फ्री बस सेवा

बिल्सी। रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर मार्गो पर चलने निजी बसों एवं डग्गामार वाहनों में यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को नगर के श्री श्याम परिवार ने बहनों के लिए बदायूं-बिल्सी के मध्य एक बस का संचालन किया। जिसका अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर सुबह नौ बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर इस बस का शुभांरभ किया। बताते है कि इस बस के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को काफी राहत मिली। उन्हे बदायूं और बिल्सी के मध्य सुगमता के साथ यात्रा करने का मौका मिला। क्षेत्र के लोगों ने इस बस के संचालन की काफी सराहना की है। इस मौके पर श्याम परिवार के सदस्य विकास बाबू वाष्र्णेय, दिनेश बाबू वाष्र्णेय, सौ्रभ वाष्र्णेय, उज्ज्वत वाष्र्णेय, अंशुल बाबू, गोपाल बाबू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …