Breaking News

नशे में गर्भवती भाभी को पीटा, चार पर कराई रिपोर्ट

Spread the love

नशे में गर्भवती भाभी को पीटा, चार पर कराई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर में शराब पीकर देवर और परिवार के लोगों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला ने रविवार को अपने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गांव निवासी सोनवती पत्नी रवेन्द्र पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनाक पांच अगस्त को शाम करीब आठ बजे घरेलू बातों को लेकर उनका देवर अनुज शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगा। जबकि सोनवी ने इसका विरोध किया तो उसने लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी। जिससे वह और गर्भ में पल रहे बच्चा घायल हो गया। पीड़िता ने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!