Breaking News

अनिंयत्रित रोडवेज बस खंदी में जा गिरी, दो महिलाएं घायल

Spread the love

अनिंयत्रित रोडवेज बस खंदी में जा गिरी, दो महिलाएं घायल

हाइवे पर सतेती चौराहे के पास हुआ हादसा

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सतेती चौराहा के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक प्राइवेट बस को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खंदी में जा गिरी। जिसमें सवार दो महिला यात्री घायल हो गई। बाकी सवारी बाल बाल बच गई। जानकारी मुताबिक बदायूं डिपो की एक बस सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के लिए जा रही थी। जैसे बस सतेती चौराहे के निकट पहुंची, सभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस को बचाने के लिए चक्कर में रोडवेज बस अनिंयत्रित हो गई और रोड किनारे खंदी में जा गिरी। इस बताते है कि इस दौरान बस में करीब 13 सवारी बैठी थी। जिसमें क्षेत्र के गांव बसंत नगर निवासी चंद्रवती और बदायूं निवासी राखी के हाथ में मामूली चोट लगने से घायल हो गई। दोनों महिलाओं का मौके पर पहुंची बिल्सी सीएचसी की टीम ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। बाकी सभी सवारी सुरक्षित रही। हादसे की सूचना पर एसडीएम रिपुदमन सिंह ने तहसीलदार प्रभा सिंह को मौके पर भेजा। जिन्होनें मौके पर जाकर इसकी जांच की। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित अपने घर को भेजा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!