Breaking News

ज्ञापन ले लिए जाते हैं और कार्रवाई नहीं होती है शीघ्र कार्रवाई कराई जाए नहीं तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा

Spread the love

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक ने किसान मजदूर की समस्याओं को लेकर मालवीय आवास गृह पर मासिक पंचायत की जिसकी अध्यक्षता प्रताप सिंह ने की और संचालन जसवीर सिंह यादव ने किया उन्होंने कहा जनपद बदायूं में वर्षा के कारण कीचड़ एवं गंदगी हो गई है जिससे मच्छर पैदा हो रहा है जो बीमारियां पैदा कर रहा है प्रशासन शीघ्र एंटी लारवा का स्प्रे कराये जिससे बीमारी ना फैले उन्होंने कहा कि विकासखंड सलारपुर पर एक पशुओं का अस्पताल है और वहां पर तैनात डॉक्टर संजीव भुई जी 6 से 8 वर्ष हो गए इसी अस्पताल पर सेवा करते कितनी दवाइयां आती हैं उन्होंने एक अपना बंदा बिठा रखा है जो क्षेत्र के ग्रामीण अपने पशुओं की दवा लेने आते हैं उनसे ₹20 ओपीडी के नाम पर लिए जाते हैं और किसी तरह की कोई पर्ची नहीं बनाई जाती है इस तरह से पैसा का गोलमाल कर लिया जाता है 3 वर्ष से ज्यादा एक ही जगह पर सेवा करना कानून के खिलाफ है शीघ्र ही डॉक्टर संजीव भुई का स्थानांतरण किया जाना चाहिए नहीं तो संगठन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का घेराव करेगा हरीश सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अग्रवाल मेंथा फैक्ट्री जो दादी की रसोई के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने है केमिकल युक्त पानी रोड पर छोड़ देते हैं इससे वहां रोड टूट रखी है और आए दिन हादसे हो रहे हैं गंदगी फैल रही है शीघ्र फैक्ट्री मलिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और रोड ठीक करवाया जाए जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो सके जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि जनपद में डबल डेकर बसे एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए जाती हैं जिसमें अवैध सामान जाता है और यह बसें नवादा से संचालितARTO और ट्रैफिक पुलिस की आर्थिक साठ गांठ से चलवाई जा रही है जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है इन बसों को शीघ्र बंद कराया जाए जिला अध्यक्ष ने कहा कि तहसील सदर बदायूं में चार पूर्ति इंस्पेक्टर बैठा रखे हैं जबकि कई तहसीलों में एक ही पूर्ति इंस्पेक्टर है तहसील सदर में ज्यादा पूर्ति इंस्पेक्टर हैं इसलिए ज्यादा जनता को लूटा जा रहा है वहां 500 से ₹800 लेकर राशन कार्ड बनवा जाते हैं दो पूर्ति इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया जाना चाहिए जिला अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन ले लिए जाते हैं और कार्रवाई नहीं होती है शीघ्र कार्रवाई कराई जाए नहीं तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा धन्यवाद निम्नलिखित पदाधिकारी पंचायत में शामिल रहे हरीश सिंह जसवीर यादव हरबंस पटेल सोहेल गाजी सर्वेंद्र यादव महेश पाल प्रेमपाल मौर्य भूरे भाई दुर्वेश कादर चौक मोहम्मद यामीन पुष्पेंद्र यादव सूर्य प्रताप एडवोकेट नवीन अंसारी सूरज पाल सिंह आदि लोग रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!