Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में मंगलवार को हर घर तिरंगा

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निबन्ध प्रतियोगिता, तिरंगा प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आनन्द सिंह द्वारा बच्चों को तिरंगे का महत्त्व, इसके इतिहास और सम्मान की परम्पराओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने आपने उदबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना है। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।कार्यक्रम में रामाधार शर्मा, प्रकाशवीर, विशेष पाठक, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा, विपिन कुमार, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!