बाबा इंटरनेशनल स्कूल में भारत केयर संस्था द्वारा ओरल केयर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक- 12-08-2025 दिन मंगलवार को भारत केयर संस्था के सौजन्य से छात्रों के लिए ओरल केयर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में दाँतों और मुख की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान आए दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक, दाँतों की सुरक्षा के उपाय, संतुलित आहार के महत्व और मीठी व चिपचिपी चीजों के सीमित सेवन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बच्चों को सुबह और रात में ब्रश करने, कुल्ला करने और समय समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की आदत अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को ओरल हाइजीन किट और टूथपेस्ट भेंट किए गए, जिससे वे सीखी हुई बातों को अपने दैनिक जीवन में लागू कर सकें। बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दंत स्वास्थ्य से जुड़ी कई जिज्ञासाओं का समाधान भी पाया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |
Budaun Amarprabhat