Breaking News

ब्लूमिंग डेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व

Spread the love

*ब्लूमिंग डेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व*
ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में आजादी का ७९वां आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया | प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया | अथिति सम्मान के बाद शुरू हुए स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को देश भक्ति का सन्देश दिया | नाट्य, भाषण और कत्थक नृत्य आदि में भी देशभक्ति की झलक दिखाई दी |
कार्यक्रम के प्रारम्भ में परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा तथा मीनाक्षी यादव ने अतिथियो को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया |
विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी | इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे | दिनांक – 15 अगस्त 2025


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!