Breaking News

कबड्डी प्रतियोगिता: नन्नूमल जैन कालेज की टीम बनी विजेता

Spread the love

कबड्डी प्रतियोगिता: नन्नूमल जैन कालेज की टीम बनी विजेता

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल में शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति ग्राम प्रधान सोनू सिंह के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभा किया। जिसके अंत में बिल्सी नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज की टीम विजेता और भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज उपविजेता रही। दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सिरासौल में लगभग 25 वर्ष से हर वर्ष जन्माष्टमी पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बबली सिंह, सुखवीर सिंह, शिवेंद्र मोहन भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, वरुण कुमार सिंह, सियाराम माहेश्वरी, कीर्ति सिंह, व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह, निखिल सिंह, आधार सिंह, चंद्रभान सिंह, सूर्यवंश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, श्रीराम शाक्य, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!