Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे बिल्सी के मंदिर

Spread the love

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे बिल्सी के मंदिर

बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में भारी सजावट की गई। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, बदायूं चौराहा, अंबियापुर चौराहा, सीताराम मोड़ पर पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के मोहल्ला संख्या पांच में बाबा भूतनाथ गोविंद धाम मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा की गुफा पहाड़ी बनाई गई है। जिसको लेकर पिछले दो दिन से लगातार तैयारी की जा रही है। अमर चंद्र ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भूतनाथ की गुफा पहाड़ी बनाई गई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भवन मंदिर, शिव मंदिर, मां दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर सुबह से ही भारी सजावट की गई। कई घरों में बच्चों ने कान्हा के रुप में सजे। पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने सभी मंदिरों के आसपास सफाई करने के निर्देश दिए हैं। कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह ने बताया बाजार में उमड़ती भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …