Breaking News

डी पॉल स्कूल में पैपिलोंस टैलेंट दिवस बड़ी धूम- धाम के साथ मनाया गया।

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में पैपिलोंस टैलेंट दिवस बड़ी धूम- धाम के साथ मनाया गया। पैपिलोंस टैलेंट दिवस को पांच चरणों में विभाजित करके कराया गया। जिसके अंतर्गत सभी कक्षाओं को श्रेणी I ,II, III तथा श्रेणी IV में रखा गया ।
प्रथम चरण के अंतर्गत अंग्रेजी हास्य नाटक, देशभक्ति नृत्य – बालक वर्ग, लोक नृत्य – बालिकावर्ग तथा माइम को रखा गया। द्वितीय चरण में – फैंसी ड्रेस तथा एकल नृत्य को रखा गया जिसके अंतर्गत सभी श्रेणियों को रखा गया। तृतीय चरण में अंग्रेजी पाठ में – श्रेणी III व IV के लिए, एंकरिंग में – श्रेणी IV के लिए रखा गया। चतुर्थ श्रेणी में हिंदी पाठ में – श्रेणी III व IV के लिए रखा गया।हिंदी भाषण में – श्रेणी II, III, IV को रखा गया। पंचम चरण में कहानी सुनाना (हिंदी व अंग्रेजी) श्रेणी I, व II, क्रिया गीत हिंदी व क्रिया गीत अंग्रेजी के लिए श्रेणी – I को रखा गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिभा में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागी प्रतिभा में भाग लेकर आनंदित दिखाई दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …