Breaking News

कालसेन बाबा मन्दिर पर जन्माष्टमी के मेले मे हुआ अश्लील डांस वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष

Spread the love

उसहैत: कालसेन बाबा मन्दिर पर जन्माष्टमी के मेले मे हुआ अश्लील डांस वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष,नगर का प्रतिष्ठित कालसेन बाबा मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं, यहां प्रदेश भर से श्रद्धालु जुटते हैं, जन्माष्टमी के मौके पर यहां 5 दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, इसी क्रम में रविवार को यहां भद्दे गानों पर अश्लील डांस का आयोजन हुआ, जिसकी चर्चा पूरे नगर में फैल गई, मंच पर भाजपा उसावां मण्डल मंत्री भी नृत्य का आनन्द ले रहे थे जिस पर नगर के भाजपा की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं,अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए जिसके बाद आयोजकों की जमकर निंदा हो रही है, लोगों का कहना सांस्कृतिक मंच पर इस तरह की अश्लीलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे लोग सनातन धर्म का मजाक बनाने का काम करते हैं,ऐसे आयोजन करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही होनी चाहिए। आयोजकों में प्रमोद, किशोर, सुरेश, अजय, रजत आदि हैं, थाना प्रभारी उसहैत,विक्रम सिंह का कहना है, आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति ली, थी जिसमें इस प्रकार के किसी आयोजन का जिक्र नहीं किया गया था, sdm दातागंज धर्मेन्द्र कुमार का कहना है आयोजकों को अनुमति पत्र में लिख कर दिया गया था कि धार्मिक कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य कोई अभद्र कार्य वहां नहीं किया जाएगा फिर भी इस तरह का कार्य किया गया है तो पुलिस से उचित कार्यवाही कराई जाएगी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …