Breaking News

पशु चराने गए मासूम की गड्ढे में भरे पानी में डूब कर हुई मौत परिजनों में मचा हड़कंप

Spread the love

पशु चराने गए मासूम की गड्ढे में भरे पानी में डूब कर हुई मौत परिजनों में मचा हड़कंप

सहसवान: पशु चराने गए बालक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
हादसा सहसवान कछला मार्ग पर स्थित सोलर प्लांट के पास हुआ। गांव बड़ेरिया निवासी सत्येन्द्र यादव का नौ वर्षीय पुत्र मुनेश अपने फुफेरे भाई लव कुमार के साथ पशु चराने गया था। पशुओं को तालाब से निकालने के दौरान वह डूब गया। फुफेरे भाई की सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने मुनेश को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।‌ स्वजन शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन गांव पहुंच गया। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह को गांव भेजा गया था। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। बालक की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!