Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मूसेपुर, घंघोषी, गडरपुरा, बैरमई बुजुर्ग, सतेती चूरा में सीसी रोड की सौगात दी

Spread the love

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मूसेपुर, घंघोषी, गडरपुरा, बैरमई बुजुर्ग, सतेती चूरा में सीसी रोड की सौगात दी
विधायक हरीश शाक्य ने सीसी रोड का फीता काटकर ग्राम वासियों को सड़क समर्पित की
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा मेरा लक्ष्य है कि बिल्सी विधानसभा उत्तर प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में गिनी जाए
क्षेत्र की जनता के आवागमन को सुगम और बेहतर बनाने के लिए कई बड़ी और छोटी सड़कों के लिए भी निरंतर प्रयास रत हूं
मोदी व योगी की सरकार गांव गरीब मजदूर किसान नौजवानों को समर्पित सरकार है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व मार्गदर्शन से बिल्सी क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है
सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है यह सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार है इस सरकार ने महिला ,किसान, युवा ,अल्पसंख्यक, व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ष बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचाया ।
इस अवसर पर राहुल देव, सर्वेश शाक्य, अर्जुन सिंह चौहान, सोनी सिंह,रामशरन शर्मा, संतोष शाक्य, विकास माहेश्वरी, राम सिंह शाक्य ,भगवान सिंह वर्मा, राम बहादुर शाक्य, बालिस्टर सिंह, राम रक्षपाल, प्रमोद गोस्वामी,अजय प्रताप, पिंकू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शाक्य, देवेंद्र सिंह, कल्लू सिंह,उमेश शर्मा,खेमपाल,बबलू शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!