Breaking News

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सामूहिक संकल्प, शपथ तथा भाषण प्रतियोगिता

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई- बसई में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सामूहिक संकल्प, शपथ तथा भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहकर अच्छा जीवन जीने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है, अपितु मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशा मुक्ति के लिए हम सभी के द्वारा मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा कि नशे की लत का शिकार होकर युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं, साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं जो हमारे लिए चिंता का विषय है। हमें इनसे दूर रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, प्रकाश वीर, विश्वेश पाठक, मनोज कुमार, आनंद सिंह, राकेश कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!