बदायूँ। उच्च न्यायालय, मद्रास के माननीय न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का जनपद न्यायालय, बदायूँ में शुक्रवार को आगमन हुआ। माननीय न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का माननीय जनपद न्यायाधीश, बदायूँ पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। माननीय न्यायामूर्ति विवेक कुमार सिंह, माननीय उच्च न्यायालय, मद्रास से पूर्व माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति थे। इससे पहले भी माननीय न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का जनपद न्यायालय, बदायूँ आगमन हो चुका है तब वे जनपद न्यायालय, बदायूँ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति थे।
माननीय न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह के आगमन पर जनपद न्यायालय, बदायूँ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। माननीय न्यायामूर्ति विवेक कुमार सिंह, माननीय उच्च न्यायालय, मद्रास के करकमलों द्वारा जनपद न्यायालय, बदायूँ के परिसर में पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को प्रकृति के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश की देख-रेख में न्यायालय परिसर में कराये गये नवीन निर्माण की प्रशंसा की एवं न्यायालय परिसर के साफ-सफाई की सराहना किया। सभी न्यायिक अधिकारीगण को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध एवं निष्ठावान रहने हेतु प्रेरित किया।
Check Also
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …
Budaun Amarprabhat