Breaking News

हनुमान जी का श्रृंगार कर वितरित किया प्रसाद

Spread the love

हनुमान जी का श्रृंगार कर वितरित किया प्रसाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शनिवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद दरबार के प्रधान मंहत पंडित संजय शर्मा और भक्तों ने बाबा को मिठाई के प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …