Breaking News

मधुबन कॉलोनी स्थित वैदिक यज्ञशाला पर साप्ताहिक सत्संग संपन्न हुआ

Spread the love

मधुबन कॉलोनी स्थित वैदिक यज्ञशाला पर साप्ताहिक सत्संग संपन्न हुआ। सर्वप्रथम देव यज्ञ सामूहिक किया गया तदोपरांत सत्संग में डॉ विजय जिज्ञासु द्वारा वेद मंत्र की व्याख्या की गई,।
विवेक जौहरी ने मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा श्री कृष्ण को माखन चोर ना कहने के विषय में दिए गए विचार पर हर्ष व्यक्त किया । श्री जौहरी ने बताया की आर्य समाज सदैव से योगीराज श्री कृष्ण,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ,अंजनी पुत्र हनुमान के विषय में अत्यधिक श्रद्धा के साथ निवेदन करता रहा है कि उनके चरित्र पर किसी भी प्रकार का दोष लगाना पूर्णतया गलत है क्योंकि ये महापुरुष पूरी मानव जाति के लिए आदर्श है यह निष्कलंक चरित्र वाले, वेदों के ज्ञाता ,धर्म के पालनहार, दुष्टो के संहारक थे, इनका चित्र और चरित्र दोनों पूजनीय है ,इसलिए हमें इनके बारे में वही बोलना चाहिए जो सत्य है ।श्री राम और श्री हनुमान के बारे में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण और योगीराज कृष्ण के बारे में महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत ही प्रामाणिक ग्रंथ हैं इनकी अतिरिक्त कोई ग्रंथ प्रामाणिक नहीं है।
श्री हरिओम वर्मा के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन भी किया गया, 2 मिनट का मौन रख करके मृतक की आत्मा की सदगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विपिन जौहरी ने और संचालन डॉक्टर विजय जिज्ञासु ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Spread the loveबिल्सी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय …

error: Content is protected !!