Breaking News

बिल्सी में 31 को मनाया जाएगा राधाष्टमी महोत्सव

Spread the love

बिल्सी में 31 को मनाया जाएगा राधाष्टमी महोत्सव

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित साहूकारा कालोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर के तत्वावधान में राधा रानी का जन्म दिवस राधाष्टमी के रुप में 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर में भक्तों ने तैयारियां शुरु कर दी है। यहां सबसे पहले राधा रानी का श्रृंगार कर आरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद बांके बिहारी की पंच आरती की जाएगी। शाम को यहां मंदिर में भक्तों द्वारा 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कलाकारों द्वारा राधा रानी एवं बांके बिहारी के मधुर गीतों का गुणगान होगा। यह जानकारी सुभाष बाहेती ने दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …