Breaking News

विक्रान्त शाक्य का एमबीबीएस में हुआ चयन

Spread the love

विक्रान्त शाक्य का एमबीबीएस में हुआ चयन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी भगवानदास सिंह शाक्य के पुत्र विक्रान्त शाक्य ने नीट यूजी 2025 में 523 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 29683 हासिल कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चन्दौली में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। विक्रान्त शाक्य ने हाईस्कूल और इंटरमीड़िट की शिक्षा मदर एथेना स्कूल बदायूँ से उत्तीर्ण की। विक्रान्त शाक्य ने इस सफलता को पाकर अपने माता-पिता, परिवार, गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से मां मिथलेश कुमारी समेत परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …