*जनपद बदायूं के विकासखंड सलारपुर गांव में नाला नहीं होने के कारण सड़क पर बह रहा गंदा पानी*
बदायूं:विकासखंड सलारपुर गाँव में ग्राम प्रधान द्वारा नाला न बनवाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। वे इस बात से नाराज़ हैं कि उनकी शिकायत के बावजूद, नाली निर्माण का काम नहीं हो रहा है,
जहां पानी की निकासी के लिए आज तक ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी नाली नहीं बनवाई गई है, जिसके चलते घरों का गंदा पानी घरो के सामने रास्ते पर जमा हो रहा है। गंदा पानी जमा होने के कारण अनेक तरह की बीमारी उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है। पानी की निकासी के लिए नाली बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार का स्वच्छता भारत मिशन विकासखंड सलारपुर में दम तोड़ता दिखाई दे रहा है नालियों की सफाई के अभाव में गांव के रास्तों पर जल भराव कीचड़ की स्थिति बनी हुई है इससे जहां गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है तो वही ग्रामीणों को रास्ते पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां आपको बताते चलें मामला जनपद बदायूं के विकासखंड सलारपुर का है लगभग 2 महीने से नाली की सफाई न होने से गांव में रोड पर जलभराव कीचड़ की समस्या बनी हुई है हैरान होने की बात तो यह है की यहां पर नाला नहीं बनवाया है पर किसी भी उच्च अधिकारी ने इस और ध्यान नहीं दिया है जिस कारण नाला ना होने से रास्ते हमेशा जलमग्न रहते हैं और कीचड़ की भरमार रहती है विकासखंड सलारपुर गांव में नाली भी है, तो उसकी नियमित सफाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रहती है जलभराव व कीचड़ के बीच जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है वहीं ग्रामीणों को आने-जाने में भी मुश्किल झेलनी पड़ रही है स्वच्छता के नाम पर विकासखंड सलारपुर गांव में अभियान तो चलाए जाते हैं लेकिन जमीन स्तर पर इसका असर देखने को नहीं मिलता है वर्तमान में कई ग्रामों में अस्वच्छता पसरी हुई है कहीं पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है तो कहीं नाली ही नहीं बनी हुई है वही बीमारियों का खतरा बना रहता है सड़कों पर सार्वजनिक स्थान पर पसरा हुआ है जानकारी के अनुसार विकासखंड सलारपुर में गंदगी फैली हुई है ग्राम पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है वही विभागीय अधिकारियों द्वारा भी केवल स्वच्छता सर्वेक्षण तक इस और ध्यान दिया गया बाद में स्वच्छता ध्यान नहीं दिया जाता है इसमें नाला न होने के कारण यह दिन देखना पड़ रहा है शिकायत करता मुशर्रफ अली, बैसर अली, पुत्तन साबिर ,साजिद ,फैशन ,वीरेंद्र ,राजपाल, इकलाश,असलमआदि ग्रामीणों का आरोप है अभी भी नाला नहीं बना तो प्रदर्शन में तेजी लाएंगे
और इसमें ग्राम प्रधान जाहिद अली से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें हम दो तीन दिन में रोड़ा डल बनाएंगे
Budaun Amarprabhat