Breaking News

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, चार पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, चार पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पिछले एक माह पहले 16 वर्षीय एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जब आरोपी की शिकायत करने पहुंचे किशोरी के परिवार के कहासुनी करते हुए तमाम तरह की धमकी दी। जिसपर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वजीरगंज मार्ग पर स्थित गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व उनकी 16 वर्ष की पुत्री घर से बिल्सी नगर को आई हुई थी उसके बाद वह वापस नही पहुँची खोजबीन करने पर पता चला कि राहुल का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। जब इस बात की शिकायत की तो आरोपी राहुल के परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ गाली गलौच करते हुए कहा कि तुम्हारी लड़की पहले भी हमारे पास आई थी जब हम लोगों ने लड़की को दे दिया लेकिन अब तुम्हारी लड़की हम लोग वापस नही देंगे। प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी राहुल समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!