Breaking News

29 अगस्त को होगा त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Spread the love

29 अगस्त को होगा त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बदायूँ: 28 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निदेशों के क्रम में हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त) एवं राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर 29 से 31 अगस्त 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन स्पोटर्स स्टेडियम बदायूँ में किया जा रहा है। इस त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन 29 अगस्त को पूर्वाह्न 09.30 बजे मुख्य अतिथि मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा करेंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थलों में बहेड़ी स्टेडियम, गांधी ग्राउंड उझानी, बगरैन मिनी स्टेडियम, इस्लामियां इंटर कॉलेज बदायूँ, मदनलाल इंटर कॉलेज बिल्सी व प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में किया जाएगा, जहाँ पर फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, रस्साकशी, एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!