Breaking News

गंगा किनारे अटेना श्मशान घाट के पास विशाल पीपल का वृक्ष भी गंगा नदी में समा गया

Spread the love

उसावां/उसहैत:
क्षेत्र में गंगानदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तेजी से कटान जारी है गंगा किनारे अटेना श्मशान घाट के पास विशाल पीपल का वृक्ष भी गंगा नदी में समा गया है।सूचना पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह और उझानी सीओ डॉ देवेंद्र कुमार तथा बाढ़ खंड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ खंड जेई गौरव वर्मा को निर्देश दिए हैं कि गंगा से हो रहे कटान को तत्काल रोकने की व्यवस्था कीजाए।
बाढ़ खण्ड की टीम ने कटान क्षेत्र को चिन्हित करके रेता प्लास्टिक के बोरियों में भरकर कटान कर रहे स्थान पर रोकथाम के लिए लगाए जा रहे हैं,।और सीमेंट के पोल ट्रायंगल को बनाकर चिन्हित स्थान पर बहाव के किनारे की तरफ लटका कर लॉक कर दिया है। विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को गंगा पुल से श्मशान घाट की तरफ के लिए कटान की रोकथाम के लिए डीपीआर बनाकर बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं । ग्रामीणों ने अपनी डूबी फसलों की जानकारी विधायक को दी।और मुआवजा दिलाने की मांग की।

जिसको लेकर विधायक ने एसडीएम को निर्देश दिए कि उनकी फसलों की क्षति का आकलन करा कर रिपोर्ट डीएम भेजे ।
उसके बाद कटरा सआदतगंज पर ठहरे जटा,प्रेमी नगला जसवंत नगला ़गांव के 575 बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट चौथी बार वितरण की । उन्होंने तटबंध किनारे ठहरे बाढ़ पीड़ितों से उनके तंबुओं में जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनसे सरकार के द्वारा दी जाएगी योजनाओं की भी बारे में जानकारी दी।उन्होंने राहत सामग्री, डॉक्टरों की टीम, पशुपालन विभाग की टीम, और जानवरों के लिए भूसाआदि की भी जानकारी ली। विधायक राजीव कुमार सिंह बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई सड़कों कोभी चिन्हित कर रिपोर्ट बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह वर्मा को निर्देशित किया। वहीं अटेना ग्राम पंचायत के सचिव मनोज राम को जिन पात्र को आवास नहीं मिल पाए हैं उनको चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत खालिद अली को तटबंध से अटेना गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर हवलदार कश्यप, प्रधान जबर सिंह कश्यप, प्रमोद यादव, प्रधान भंवर पाल, मंडल राहुल कुमार लोधी, विश्वनाथ शाक्य, राम मूर्ति शाक्य, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रताप सिंह, सुरेंद्र राजपूत, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!