Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविताएँ एवं नाटिकाओं के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों को याद करते हुए शिक्षा को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का संस्कार बताया। प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने कहा कि “शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं।”

समारोह में विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा तथा शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम सफल बनाने में शिक्षकों व विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की गई। पूरा विद्यालय शिक्षक दिवस के उल्लास में सराबोर रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …