Breaking News

डी पॉल जूनियर हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया में शिक्षक दिवस पर स्पैलाथान प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

सहसवान: डी पॉल जूनियर हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया में शिक्षक दिवस पर स्पैलाथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक वर्ग में अरुण और जूनियर वर्ग में इंद्रजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेश शर्मा व समस्त विद्यालय स्टाफ ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने राधाकृष्णन जी के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके बाद स्पैलाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच वर्ग में अरूण, गोपी आकांक्षा, और कक्षा छह से आठ वर्ग में इन्द्रजीत, राखी और कोमल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक कपिल शर्मा और आंचल सक्सेना रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रेमपाल शाक्य, रामनिवास, राजपाल सिंह, पिंकी शाक्य, रिचा सक्सेना, मुकेश कुमार, प्रियंका राय, पंकज भारती, सुमित शर्मा, मोती सागर, अनीता शाक्य का विशेष सहयोग रहा। संचालन मुकेश कुमार ने किया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!