Breaking News

सहसवान: जश्ने ईद मिलादुन्नबी नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया

Spread the love

सहसवान: जश्ने ईद मिलादुन्नबी नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान एक विशाल जुलूस निकाला गया। मदरसा गुलामाने रसूल से शुरू हुआ जुलूस चाहशीरी, चौधरी मोहल्ला, पठान टोला, बाजार विल्सनगंज, मुख्य बाजार, कोतवाली, नवादा, प्रमोद इंटर कालेज होते हुए मोहल्ला शहबाजपुर चौक बाजार में समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे के अलावा शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और मजहबी झंडे लिए हुए थे। जुलूस में दूर दराज से आए हजारों लोगों ने जुलूस में शिरकत की। सैकड़ों जगह जुलूस में मौजूद लोगों को जलपान ,फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई वहीं अन्य मुस्लिम बहुल गांवों में भी जुलूस निकाला गया। शहबाजपुर, कटरा, सैफुल्लागंज, गोपालगंज, नवादा, नसरुल्लागंज, बजरिया, चाहशीरी, काजी मोहल्ला, पट्टी यकीन मोहम्मद, मोहद्दीनपुर, हरनातकिया, पठान टोला, चौधरी मोहल्ला के मदरसे से छोटे-छोटे बच्चे ई रिक्शा, टेंपो में छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए थे। बड़े बच्चे जुलूस में पैदल चल रहे थे l
जुलूस में सबसे आगे चल रहे पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुएअपने विचार रखे। सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खां, सपा नेता जमालुद्दीन, रोशन यासीन उर्फ गुड्डू, मदरसा गुलामाने रसूल के हाफिज अशफाक हुसैन, हाफिज रफीक, राहत अली, हाफिज खलीकुर्रहमान उर्फ बाबू, आरिफ, हाफिज कारी शाहिद रजा, मीर हैदर अली, गयासुद्दीन, निहाल उद्दीन, जमशेद अली, पुत्तन आजाद, शादाब अंसारी एड0 सलीम खान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सांई आश्रित साखमुरी, सीओ कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह जुलूस के साथ चल रहे थे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!