Breaking News

विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तगण एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही

Spread the love

> *जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तगण एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 07.09.2025 थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त वारण्टी अभियुक्त वारण्टी मटरु पुत्र अतला राजी निवासी ग्राम रिसौली थाना बिल्सी बदायूँ को गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय A.C.J.M-II के समक्ष पेश किया गया। इसके अतिरिक्त *थाना मुजरिया* पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त 1.टिंकू उर्फ टिनू पुत्र सुभाषचन्द निवासी ग्राम कोल्हाई थाना मुजरिया जनपद बदायूँ सम्बन्धित मुकदमा संख्या 711/21 धारा 60 EX ACT सम्बन्धित न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान व 2. मुनीश पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम सराय मंसुख थाना मुजरिया जनपद बदायूँ सम्बन्धित मुकदमा संख्या SC-395/25 धारा 392,504,506,354(2) सम्बन्धित पंचम अपर जिला व सत्र न्यायालय दस्यु प्रभावित क्षेत्र, बदायूँ को उनके मसकन से गिरफ्तार कर सम्बनधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किय गया।

*थाना फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा राजवीर सिंह पुत्र महेश पाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम नरौरी नरोरा थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …