बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से उनका कुशल क्षेम प्राप्त किया एवं उनको आश्वस्त किया कि इस प्राकृतिक आपदा के अवसर पर भाजपा सरकार और आपके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि आपके समक्ष आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा ।
गौरतलब है की बिल्सी विधायक हरीश शाक्य लगातार क्षेत्रीय जनता से रूबरू होते रहते हैं और उनकी यही विशेषता उन्हें जनपद के तेज तर्रार विधायकों में शामिल करती है ।
आज बिल्सी विधायक ने
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम मंगली की मड़ैया एवं मोहन नगला में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की एवं ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को राहत सामग्री प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर वितरित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है पीड़ित परिवारों के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार हर संभव मदद करने का भरसक प्रयास कर रही हैं इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के निरंतर सहायता एवं उनकी दैनिक जरूरतों का ध्यान रखें एवं हर संभव प्रशासनिक मदद करने का प्रयास करें योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लगातार प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं ।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर क्षेत्रीय विधायक की पैनी नजर एवं लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण, बांध पर काटन ना हो इसके लिए लिया गया त्वरित एक्शन, राहत सामग्री का निरंतर वितरण करने को लेकर बिल्सी विधायक की आम जनता बहुत प्रशंसा कर रही है ।
इस अवसर पर मुनीश राघव, प्रशांत शर्मा, कामता प्रसाद शाक्य, मुनेंद्र शाक्य, योगेश तोमर, मुनीश शाक्य, चरन सिंह शाक्य, राहुल कश्यप , दिनेश यादव एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
Budaun Amarprabhat