Breaking News

मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

Spread the love

बिसौली। सोमवार को खेड़ादास गांव की महिलाओं ने बिजली समस्या को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय के सामने मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम को खुलवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से सामान्य हुआ। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि उनके आधे गांव में एक साल से बिजली नहीं है। लगातार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी आधे गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाए हैं। थोड़े दिनों बाद बच्चों की परीक्षाएं होंगी तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे।महिलाओं द्वारा हाईवे जाम करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने वमुश्किल महिलाओं को समझाबुझा कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से सामान्य हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!