Breaking News

मोहसिने कायनात हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर कारागार में बांटे बिस्किट

Spread the love

मोहसिने कायनात हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर कारागार में बांटे बिस्किट

बदायूं। इंसानियत के अलमबरदार,मोहसिने कायनात, मज़हबे इस्लाम के आखिरी नबी, पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर ज़िला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बिस्किट आदि वितरित कर उनसे नेक राह पर चलने की अपील की।
ज़िला सचिवएवं पदेन जेलवीक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि नबी ए पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पूरी इंसानियत के लिए रहमत और हिदायत है। नबी का पैगाम अमन मोहब्बत और इंसाफ का पैगाम है। सीरत ए नबी हमें सिखाती है कि अगर कोई हम पर ज़ुल्म करे तो भी हम सब्र और इंसाफ का रास्ता अपनाएं। उन्होंने कहा प्यारे नबी का फरमान है कि कामयाब जिंदगी के लिए आपसी मोहब्बत का होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम संयोजक आरिफ नूरी ने कहा कि प्यारे नबी ने सिखाया कि अपने पड़ोसी को भूखा न सोने दें वो चाहे किसी मज़हब को मानने वाला हो। मज़दूर की मज़दूरी उसके पसीना सूखने से पहले दें, किसी पर भी ज़ुल्म न करें। बेवा, यतीम की मदद को हमेशा तैयार रहे। उन्होंने कहा कि आज हुजूर के यौमे विलादत के मौके पर 1300 बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। जल्द ही जिला चिकित्सालय और वृद्धा आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
इस मौके पर कार्यक्रम में संस्था के आरिफ नूरी, सहसचिव डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी, हाफ़िज़ तफ़ज़्ज़ुल हुसैन खां, पूर्व प्रधानाचार्य सी पी सिंह, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, शानसे आलम के अलावा कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर कुंवर रणंजय सिंह, उपकारापाल मुहम्मद खालिद खान, उप जेलर अनन्या अत्री, अम्बरीष आदि भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …