Breaking News

तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं

Spread the love

*अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) बदायूँ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं।*

*शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*-

आज दिनाँक 18.08.2025 को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी बदायूँ डा0 वैभव शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं विजयेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर उपजिला मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!