Breaking News

शहबाजपुर में मामूली कहासुनी पर चले लाठी-डंडे, दो घायल

Spread the love

शहबाजपुर में मामूली कहासुनी पर चले लाठी-डंडे, दो घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में सोमवार की सुबह दो लोगों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र हरिओम और कुंवरसैन पुत्र श्यामलाल में पुरानी किसी बात को लेकर गांव में कहासुनी हो गई। जो कुछ देर बाद मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें गजेंद्र और कुंवरसैन के सिर में गंभीर चोच लगने से घायल हो गए। दोनों ने कोतवाली आकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। जिसके बाद कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने दोनों को घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। साथ ही पुलिस पूरे मामलेे की जांच करने में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …